मिर्ज़ापुर विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह में पुलिस व दर्शनार्थी के बीच हुए विवाद पर सीओ सिटी ने दी जानकारी
मिर्ज़ापुर विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह में पुलिस व दर्शनार्थी के बीच हुए विवाद पर सीओ सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दर्शनार्थी दर्शन करने हेतु माँ विन्ध्यवासनीय मंदिर आया हुआ था, दर्शनार्थी द्वारा गर्भगृह में विन्ध्यवासनी माता के चरण स्पर्श करना चाह रहा था, मंगलवार का दिन होने के कारण मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ अत्यधिक थी, वहां पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी द्वारा उक्त दर्शनार्थी को चरण स्पर्श करने से रोका गया, इसी बात से उक्त दर्शनार्थी आवेश में आ गया, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा समझाया बुझाया गया तथा उक्त घटना में दर्शनार्थी के साथ किसी प्रकार का कोई मारपीट की घटना नही की गयी, लगाये जा रहे आरोप असत्य एवं निराधार है ,