मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र मेला में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी मंदिर के बाहर ATS कमांडो की तैनाती एसएसपी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र मेला में इस बार पहले से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है, मंदिर के बाहर ATS कमांडो की तैनाती की गई है, पूरे मेला क्षेत्र में लगातार अधिकारी भ्रमण कर डियूटी प्वाइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की डियूटी को चेक कर रहे है, पर्याप्त पुलिस बल के साथ जगह जगह सीसीटीवी कैमरों से नजर रख्खी जा रही, इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, पूरे मेला क्षेत्र की हर गतिविधियों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है, मिर्ज़ापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर बने रहने को कहा, एसएसपी ने कहा कि पंचमी तिथि से श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है,