मिर्ज़ापुर विंध्याचल दर्शन पूजन के बाद अजय राय ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन से लोकतंत्र समाप्त होगा
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए लाया जा रहा हैं , लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन पर काम हो रहा हैं , उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्यासी की ही जीत होगी , मायावती जी के वोटर भी असमंजस से परेशान है उन्हें अब इंडिया गठबंधन में आ जाना चाहिए , अजय राय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मिर्जापुर जनपद में आगमन होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया हैं , माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन के साथ उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए ,