मिर्ज़ापुर विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर साधा निशाना
मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन, दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मुस्लिम छाप वाले बयान पर कहा कि उनका पैदायशी रिश्ता मुस्लिम लीग से है, जब चुनाव हारने लगते है तो हिंदू याद आते हैं मुसलमान भी याद आते हैं , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी जी पाकिस्तान गए वहां जिन्ना की मजार पर फूल चढ़ाए उन्होंने सबसे बड़ा सर्टिफिकेट दिया जिन्ना सबसे बड़ा सेकुलर है, पाकिस्तान में मोदी जी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां के चरणों में झुक गए कुछ ऐसा किया कि कुछ ही दिन बाद पठानकोट पर आक्रमण हुआ जो कभी नहीं हुआ था, उन्होंने कहा कि अपना दामन देखो मोदी जी अपने गिरेबान में जाकर देखो यह इंदिरा गांधी की पार्टी है जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश बना दिया था , आप चीन के सामने आँख भी मिलकर बात नहीं कर पा रहे हो, लद्दाख में वह सैकड़ो वर्ग किलोमीटर में भारत की सेना गस्त नहीं कर पा रही है, विपक्ष में रहने का कलेजा चाहिए, हिम्मत चाहिए, साहस चाहिए, भाजपा जैसी पार्टी से लड़ने के लिए कमजोर दिल के जो भ्रष्ट लोग थे वो चले गए , तो वही रायबरेली अमेठी सीट पर पूछने पर बोले कि रायबरेली अमेठी टिकट पर परंपरागत रूप से रायबरेली अमेठी गांधी परिवार की सीट है, यह दो सीट परिवार की है परिवार पर छोड़ दी गई है बहुत जल्दी उम्मीदवार घोषित हो जाएगा,