मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में युवक को लाठी डंडे से पीटते वीडियो वायरल पुलिस ने लिया संज्ञान
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के पक्का घाट पर एक युवक को डंडे व घुसो से मारते पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कही है , हम आपको बता दे कि थाना विंध्याचल क्षेत्र के पक्का घाट पर एक युवक को बुरी तरह से पीटा जा रहा था , जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार युवक के ऊपर हमला करने वाले दोनो पहले से ही अपराधी छवि के बताए जा रहे है , बरहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत पक्का घाट पर मारपीट का एक वीडियों सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हो रहा है । घटना 10 अगस्त का है , तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ,