मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार लड़की बरामद
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी के सपने दिखाकर बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार उसके पास से लड़की को भी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पर बीते 08 सितम्बर को क्षेत्रांतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के विरूद्ध लिखित तहरीर दिया था , पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए , थाना विन्ध्याचल पर धारा 363, 366 पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई , आज थाना विंध्याचल के उप-निरीक्षक विपिन बिहारी राय मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से अपहृता लड़की को बरामद करते हुए नामजद अभियुक्त विजयकान्त पुत्र डाक्टर निवासी सिकरा कला थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,