मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार दो करोड़ की अफीम पोस्त के पौधे डोडा बरामद
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम पियरीभीटमें में एसओजी, सर्विलांस व थाना विन्ध्याचल पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर खेत मे उगे करीब दो करोड़ मूल्य की अफीम पोस्त के पौधे और डोडा को बरामद किया, पुलिस जानकारी के अनुसार विन्ध्याचल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पियरीभीट में एक व्यक्ति अफीम पोस्त के पौधों की खेती किया है , सूचना पर एसओजी, सर्विलांस व थाना विन्ध्याचल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अवैध रुप से अफीम की खेती करने वाले आरोपी फूलचन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 नचकू बिन्द निवासी पियरीभीट थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया, साथ ही मौके से ₹ 02 करोड़ के 2675 अफीम पोस्त के पौधे, व 109 किग्रा डोडा बरामद किया पुलिस ने थाना विन्ध्याचल पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा ,