मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर राम गया घाट गंगा किनारे एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर राम गया घाट रामशीला के पास एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को दिया गया , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास करते हुए आगे की कानूनई कार्यवाही को पूरा किया, पुलिस द्वारा बताया गया कि विंध्याचल के शिवपुर स्थित राम गया घाट के पास रामशीला पर वृहस्पतिवार की दोपहर में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर उक्त वृद्ध की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सका , मृत्यक सफेद रंग की गंजी, हरा कलर चडी, लुंगी लगाए हुए थे दाहिने पैर में प्लास्टिक के जुते भी पहने हुए है, पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है ,