मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर स्थित संकठा देवी मंदिर के ठीक सामने नई रेल पटरी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार आज सांयकाल थाना विंध्याचल क्षेत्रांतर्गत शिवपुर स्थित संकठा देवी मंदिर के ठीक सामने नई रेल पटरी पर हजरत अंसारी पुत्र जसमुद्दीन अंसारी निवासी चामा थाना मिराल जनपद गढ़वा झारखंड जो विकास मौर्या के कालीन कारखाना में बुनकर का काम किया करते थे, अपने साथियों के साथ कुछ सामान लेने के लिए जा रहे थे, रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से कट कर मौके पर ही मौत गयी , सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जें में लेकर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की गयी ,