मिर्ज़ापुर विंध्याचल के दीवान घाट पर स्नान करते समय एक दर्शनार्थी पांच वर्षीय बच्ची गंगा नदी में डूबी
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के दीवान घाट पर आज गंगा स्नान करते समय लालानगर गोपीगंज भदोही से दर्शन पूजन करने आये दर्शनार्थी की पांच वर्षीय बच्ची गंगा स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम की मदद से गंगा नदी में डूबी बच्ची की तलाश करायी जा रही है , मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे के आस पास की है , थाना गोपीगंज क्षेत्र के लालानगर जनपद भदोही के रहने वाले संजय पाल परिजनों के साथ विन्ध्याचल दर्शन पूजन के लिए आए थे , गंगा स्नान के दौरान संजय पाल की पांच वर्षीय पुत्री परिधि पाल गंगा स्नान के दौरान पानी में समा गई , सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम की मदद से गंगा में डूबी बच्ची की तलाश करायी जा रही है ,