मिर्ज़ापुर विंध्याचल के अकोढ़ी में हुए सड़क हादसे में मरने वाले पति, पत्नि, और बाइक सवार की बहन रही
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी के पास हुए सड़क हादसे में मरने वाले भाई, बहन और पत्नि थाना जिगना क्षेत्र के बरबटा गांव के रहने वाले थे, जो किसी काम से मिर्ज़ापुर शहर में आये थे, जो वापस अपने घर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, कि थाना विंध्याचल क्षेत्र के आकोढी गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमे तीनो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना विन्ध्याचल पुलिस मृत मोटरसाइकिल UP63AM-1093 सवार 1.राजदेव बिन्द पुत्र श्रीराम परहा उम्र करीब-28 वर्ष, 2.सन्नो देवी पत्नी राजदेव उम्र करीब-26 वर्ष व 3.आशा देवी पत्नी महाबली उम्र करीब-34 वर्ष पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया गया, पुलिस द्वारा स्कार्पियों वाहन संख्या UP63AZ-9321 को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा पूरा की जा रही है ,