मिर्ज़ापुर विंध्याचल काली खोह मंदिर दर्शन करने पहुचे श्रद्धालु को दुकानदार ने मारपीट किया घायल
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ महाकाली का दर्शन पूजन करने काली खोह मंदिर पर पहुचे दर्शनार्थी को गाड़ी हटाने को लेकर हुए कहा सुनी में स्थानीय दुकानदार में दर्शन पूजन करने आये दर्शनार्थी को मार पीटकर लहूलुहान कर घायल कर दिया , आस्था के धाम में दुकानदारों द्वारा अक्सर छोटी छोटी बातों को लेकर दर्शनार्थियों के साथ मारपीट की घटना विन्ध्याचल जैसे पवित्र धाम में आने वाले भक्तों के आस्था को ठेस लगती है , नवरात्र बीते अभी भले ही कुछ ही दिन हुए हो लेकिन काली खोह विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी का त्रिकोण मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में आज भी भक्तों के आने का सिलसिला जारी है , बताया गया कि आज एक दर्शनार्थी अपनी गाड़ी लेकर काली खोह दर्शन करने पहुचा था , जब की उसने जिला पंचायत द्वारा संचालित गाड़ी स्टैंड पर पैसा देकर पर्ची लेकर आगे जाने पर एक दुकान के पास अपनी गाड़ी को पार्क कर ही रहा था कि दुकानदार से कहा सुनी होने लगी तभी दुकानदार ने दर्शनार्थी को बुरी तरह से मार पीटकर लहूलुहान कर दिया ,