मिर्ज़ापुर विंध्याचल अष्टभुजा पहाड़ी उतरते समय दर्शनार्थी की कार पहाड़ से कई फुट नीचे गिरी
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी उतरते समय आज पटना से दर्शन पूजन करने आये दर्शनार्थियों के कार की स्टेयरिंग अचानक लॉक हो जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर लुढ़कते हुए पहाड़ से कई फुट नीचे खाई में चली गयी, सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी विंध्याचल पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल इलाज के लिए भेजवाया , मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को सुबह लगभग 9:30 बजे पटना से दर्शन पूजन करने के लिए विंध्याचल आए दर्शनार्थी अष्टभुजा देवी का दर्शन कर वापस लौटते समय पहाड़ से नीचे उतारते समय उनके गाड़ी की स्टेरिंग जाम होने के कारण घटना हो गयी, उस समय गाड़ी में पति पत्नी सहित एक लड़का और एक लड़की सवार थे, गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ, किसी को कमर में तो किसी को हाथ, पैर में हल्की चोट आयी है , घायलों सभी का इलाज किया जा रहा है,