मिर्ज़ापुर विंध्याचल अकोढ़ी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलटी दो घायल दोनो नशे में
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी गांव सीएचसी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गयी उसमे सवार दो लोग घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए भेजा, जिसमे एक की हालत गंभीर बताया गया, दोनों कार सवार नशे में थे , पुलिस के अनुसार ग्राम अकोढ़ी सीएचसी के पास कार संख्याःUP 63 X 9333 अनियंत्रित होकर पलट जाने की सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना विन्ध्याचल पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल कार सवार 02 लोगों 1.रवि सिंह पुत्र लल्लू सिंह उम्र करीब-30 वर्ष निवासी ग्राम भटेवरा थाना विन्ध्याचल, व 2.विनोद पुत्र चेठल्लू उम्र करीब-18 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर नेवढ़िया थाना विन्ध्याचल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विन्ध्याचल भिजवाया गया , दोनो नशे की हालत में हैं इलाज प्रचलित है एवं चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है