मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खर्चों की जांच तीन तिथियां में किया जाएगा
मिर्ज़ापुर मुख्य कोषाधिकारी प्रभारी व्यय अनुवीक्षण अर्चना त्रिपाठी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों के सार संग्रह के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 मिर्ज़ापुर में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों का व्यय प्रेक्षक महोदय की अध्यक्षता में चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर का कम से कम तीन बार निरीक्षण किया जाना है, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिन तीन तारीखों में जांच करने का निर्देश दिया है, वह है दिनांक 21.05.2024, द्वितीय निरीक्षण दिनांक 25.05.2024 एवं 29.05.2024 को निर्धारित किया गया है , उपरोक्त तिथियों में पूर्वान्ह 11.00 बजे से जिला पंचायत सभागार में स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से निर्वाचन खर्चों के लेखे (दैनिक लेखे का रजिस्टर, कैंश रजिस्टर, बैंक रजिस्टर एंव खर्च किये गये समस्त बिल / वाउचर) का निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी प्रकार की विधिक कर्यावाही से बचा जा सके,