मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाले फोर्स के रूकने को लेकर स्कूल प्रबन्धको के साथ हुई बैठक
मिर्ज़ापुर जनपद में आगामी एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए बाहर के जनपदो से आने वाले पुलिस, पी0ए0सी0, होमगार्ड, पैरा मिलिट्री फोर्स व अन्य फोर्स के रूकने की व्यवस्था को लेकर आज जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने स्कूल प्रबन्धको व प्रधानाचार्यो के साथ बैठक किया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फोर्स के रूकने के लिये चिन्हित सभी विद्यालयों में जनरेटर चालू हालत में हो तथा विद्यालयों के शौचालय यदि गड़बड़ हो तो प्रबन्धक उसे सही करा लें, साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी पर्याप्त उपलब्ध करायी जाए, सभी कमरो में प्रकाश व्यवस्था व पंखा होने चाहिये यदि न हो तो स्कूल प्रबन्धक द्वारा इसे तत्काल सुनिश्चित कराया जाए, बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स के रूकने के स्थान पर सभी जनपयोगी सुविधाए उपलब्ध होनी चाहियें , तो वही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन विद्यालयों में जनरेटर की व्यवस्था नही है वह स्कूल प्रबन्धक के द्वारा करा ली जाए, पुलिस व अन्य फोर्स के रूकने तक के लिये जनरेटर मे डीजल की व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा कराया जायेगा,