मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव को लेकर आप नेता ने इंण्डिया गठबन्धन की ओर से दो मजबूत प्रत्याशी को लेकर लिखा पत्र
मिर्ज़ापुर 79-लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए आगामी लोकसभा चुनाव लड़ाने को लेकर आप नेता सुनील पांडेय ने इंण्डिया गठबन्धन की ओर से दो मजबूत प्रत्याशी का सुझाव देते हुये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व आप नेता अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर चुनाव लड़ाने की मांग किया है, आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रान्त एवं सोनभद्र प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने सिराथू से वर्तमान समाजवादी पार्टी से विधायक पल्लवी पटेल व स्थानीय लोकल प्रत्याशी मिर्ज़ापुर के राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव को प्रत्याशी इंण्डिया गठबंधन की ओर से प्रत्याशी बनाने की मांग किया है, उन्होंने लिखा कि मिर्ज़ापुर लोक सभा क्षेत्र में विभिन्न वर्गों एवं तबको एवं सर्व समाज के हर वर्ग से चर्चा के उपरान्त यह बात प्रकाश में आया कि वर्तमान सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल को शिकस्त देने के लिए उन्ही के कद का उम्मीदवार इण्डिया गठबन्धन द्वारा देने के बाद ही इण्डिया गठबन्धन मिर्ज़ापुर में विजयश्री प्राप्त कर सकता है, अधिकांश जनमानस वर्तमान सांसद के किया-कलापों से असन्तुष्ट है, अगर पल्लवी पटेल विधायक सिराथू अथवा मिर्ज़ापुर जनपद के राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाता है तो मिर्ज़ापुर 79 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से इण्डिया गठबन्धन से जीत सुनिश्चित है ,