मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव कोर कमेटी की बैठक के बाद मड़िहान विधायक क्षेत्रवासियों के दुख में शामिल होने पहुंचे
मिर्ज़ापुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुए कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में दुःखद समाचार प्राप्त होने पर क्षेत्रवासियों के दुःख की घड़ी में उनके निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक की गई, जिसमे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय भंडारी ने चुनाव को लेकर पार्टी के लोगो को कुछ जरूरी निर्देश दिए, इसके बाद विधायक जी नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनिरुद्धपुर मे जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपसभापति अमित सिंह के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके बड़े पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर नगर विधानसभा क्षेत्र के ही मवैया ग्राम जगदीशपुर में अरविंद सिंह पटेल के यहाँ पहुंच उनके पिता माता प्रसाद सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शोक प्रकट की, इसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान की ओर निकल अहरौरा क्षेत्र के ग्राम बैरममपुर में अरविंद सिंह के घर पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके पुत्र के रोड एक्सीडेंट मे निधन पर अपनी दुखद शोक प्रकट की , इसी तरह ग्राम मनऊर में राजवन पटेल के निवास पर पहुंच उनकी माता के निधन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे ,