मिर्ज़ापुर लोकप्रियता ऐसे ही नही मिलती क्या तीज, क्या त्यौहार जुनून सिर्फ पार्टी और जनता की सेवा बनाती है लोकप्रिय
मिर्ज़ापुर लोग कहते है कि लोकप्रियता ऐसे ही नही मिलती, उसके लिए जुनून होना चाहिए, कुछ ऐसे ही जुनून वालो में शामिल है, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जिसकी वजह से जनपद के सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में अपनी पहचान बनाये हुए है , विधायक जी के लिए क्या तीज, क्या त्यौहार कोई मायने नही रखता, उन्हें तो सिर्फ अपनी पार्टी की सेवा और साथ ही जनता की सेवा में ही हर तीज और त्यौहार नजर आता है , जो इनके लोकप्रियता की खास वजह है , आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी विधायक जी पार्टी की सेवा और जनता के दुःख को बांटने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही निकल पड़े , आज विधायक जी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राजगढ़ और मंडल-अहरौरा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचकर, विधायक जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने विचार रखते हुए, पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यशाला बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उसके बाद राजगढ़ के डढ़िया भांवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में बरसात के पानी का अत्यधिक जल जमाव होने की जानकारी होते ही वहा पहुंचकर, देखा कि आने-जाने मे लोगो बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है , तत्काल ब्लॉक के बीडीओ एवं तहसील एसडीएम को मौके पर बुलाया , दोनो अधिकारी पहुंचकर कर्मचारियों से नाली साफ कराकर जमे पानी की निकासी करायी गयी, विधायक जी से क्षेत्रीय लोगो ने स्थाई समाधान की मांग किया जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी से फोनवार्ता कर जल्द से जल्द नाली निर्माण के सम्बन्ध में बात कर कुछ दुःखद घटना में उनके परिजनों से मिलने चल पड़े, ग्राम हिनौता, पड़रवां में सुनील त्रिपाठी के घर पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया, उसके बाद अहरौरा के ग्राम बेलखरा में पारसनाथ सिंह के यहाँ पहुंचे, उनके भाई के निधन पर शोक प्रकट किया, इसी तरह से आगे भी क्षेत्र में विधायक जी भ्रमण करते हुए चुनार विधानसभा क्षेत्र में लोगो के साथ बैठकर चाय पर चर्चा किया ,