मिर्ज़ापुर लूट की योजना बना रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ दोनो बदमाश घायल
मिर्जापुर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे दो बदमाशों और पुलिस की बीती रात मुठभेड़ हो गयी , पुलिस की गोली लगने से दोनो बदमाश घायल हो गए, दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनो बदमाश थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी के रहने वाले आकाश यादव और वैभव बिंद बताया गया , इनके कब्जे से पुलिस ने दो देशी तमंचा, कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर चौकी के बोकरियां फाल के पास दो बदमाश होने की सूचना पर थाना कोतवाली देहात और एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने आधी रात को दबिश दी, इस दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम ने स्वयं को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही पुलिस मुठभेड़ में आलोक यादव उर्फ उजाला यादव पुत्र पंचम यादव के दोनों पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी वैभव बिन्द उर्फ कमलेश बिन्द पुत्र रामदुलार के दांहिने पैर गोली लगी, इनके पास से 1-1 देशी तमंचा 315 बोर, 1-1 खोखा व 3 जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल पल्सर बिना नम्बर की बरामद किया गया,