मिर्ज़ापुर लुटेरों द्वारा चलाये गए गोली से घायल कैश वैन गार्ड की इलाज के दौरान मौत
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन को लूटने वाले लुटेरों द्वारा मारे गये गोली से घायल कैश वैन गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गयी , एक्सिस बैंक के सामने दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों द्वारा कैश वैन से लूट की घटना को अंजाम दिया गया , कैश वैन के गार्ड जय सिंह द्वारा बदमाशों को रोकने की कोशिश करने पर बदमाशों द्वारा गार्ड जय सिंह को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था , भागते समय बदमाशो द्वारा ताबड़तोड़ गोली चलाने से तीन अन्य व्यक्ति 1. बहादुर लाल गौड़ पुत्र शिवनाथ निवासी विन्ध्याचल उम्र करीब 45 वर्ष, 2. अखिलेश कुमार पुत्र चैतन्य राय निवासी पड़री थाना पड़री उम्र करीब 35 वर्ष व 3. रजनीश मौर्या पुत्र सुरेन्द्र कुमार मौर्या निवासी विसुन्दरपुर थाना कोतवाली देहात उम्र करीब 40 वर्ष बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में घायल हो गये थे , मौके से बदमाश कैश वैन से एक कैश की पेटी लूट कर फरार हो गये , घायलों को जिला मंडली चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ इलाज के दौरान कैश वैन गार्ड जय सिंह को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया , अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है ,