मिर्ज़ापुर लालगंज लहंगपुर क्षेत्र के खैंरहीयां बाण सागर नहर मे पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज लहंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी उत्तर खैंरहीयां बाण सागर नहर मे डूबने से पांच वर्षीय बच्चे आकाश की डूबने से मौत हो गयी, गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय आकाश पुत्र दिलीप कुमार शौच के लिए गया था, ठोकर लगने से वह सीधा बाण सागर नहर में गिर गया, डूबने से उसकी मौत हो गयी, आकाश के डूबने से मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया,