मिर्ज़ापुर लालगंज में पेट्रोल पम्प लूट की घटना में बड़ा खुलासा ऑनलाइन गेम में जीत के लिए लूट को दिया अंजाम
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में पेट्रोल पम्प की लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, तो वही आज पुलिस अधीक्षक अभिननन्दन ने लूट की घटना को अंजाम देने वालो से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ, दरसल ऑनलाइन गेम खेलने के लिए लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, अभियुक्त रोशन पटेल द्वारा पूछताछ में बताया गया कि ज्ञानगंगा पेट्रोल पंप पर 06 माह पूर्व एक रिश्तेदार के माध्यम से एकाउंटेन्ट की नौकरी मिली थी, इसी दौरान मुझे ऑनलाइन गेम खेलने की आदत पड़ गई, गेम खेलने के दौरान ही मेरा परिचय मेरे ही गांव के आसपास के रंगीलाल उर्फ विशाल तथा निलय सरकार से हुई, हम तीनों लोग मिलकर ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने लगे, इस दौरान हम लोगों के ऊपर काफी कर्ज हो गया था, जिससे हम लोग काफी परेशान थे, कर्ज अदा करने व गेम में और पैसा लगाने के नियत से हम लोगो द्वारा पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रची, लूट का पैसा आपस में बाट लिया, जिसमे से 135000 रूपया हम लोग आनलाइन गेम में हार गए, पुलिस ने 223580 रूपये नगद बरामद किया, साथ ही बैंक खाता में 68,000 रूपया सीज कर दिया,