मिर्ज़ापुर लालगंज बापू उपरौध इण्टर कालेज में प्रवंधक व अध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न दोनो पदों पर निर्विरोध निर्वाचित
मिर्ज़ापुर लालगंज बापू उपरौध इण्टर कालेज में आज प्रबधक व अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे कृष्ण कान्त दूबे अठारहवीं बार प्रबन्धक एवं पूर्व विधायक भगवती चौधरी दूसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए , चुनाव अधिकारी कृपा शंकर मिश्र सीनियर एडवोकेट, एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राकेश त्रिपाठी सहायक चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया नामांकन दाखिल करने से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक जीआईसी प्रिंसिपल विजय कुमार मिश्र के निगरानी में चुनाव अधिकारियों द्वारा संस्था के नियमावली एवं प्रशासन योजना के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया शुरू कर विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया, नामांकन दाखिल करने के लिए बारह पदों के लिए तेरह नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जहा उपाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया जिसमें मौजूदा उपाध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी एवं विभव नारायण पाण्डेय द्वारा नामांकन दाखिल किया गया नामांकन पत्रो की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए जाने पर तेरह प्रत्याशी चुनाव मैदान में शामिल हुए, एक ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके चलते बारह पदों पर 12 नामांकन पत्र दाखिल होने के चलते सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है , जिसमे कृष्ण कान्त दूबे अठारहवीं बार प्रबन्धक एवं पूर्व विधायक भगवती चौधरी दूसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए