मिर्ज़ापुर लालगंज पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ आज दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार लालगंज के करन सिंह ने अज्ञात चोरो के विरूद्ध घर के बाहर से खड़ी मोटर साइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मामला दर्ज कराया था , पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश में लगी थी , तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर उप निरीक्षक जयशंकर राय पुलिस बल के साथ पहुंचकर अभियुक्तगण 1. नीरज कुमार पुत्र निर्मल कुमार निवासी ग्राम बलमपुर थाना ड्रमण्डगंज व 2. मकशुद आलम पुत्र शौकत अली निवासी अमदह थाना ड्रमण्डगंज को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद करते हुए कानूनी कार्यवाही पूरा कर जेल भेज दिया ,