मिर्ज़ापुर लालगंज पंचायत मित्र ब्लाइंड मर्डर का खुलासा साजिश के तहत करायी गयी थी हत्या मामले में पांच गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में बीते 05 जून को पंचायत मित्र राजीव मौर्या की हत्या करवाकर षड्यंत्र कारियो ने दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था , उस ब्लाइंड मर्डर का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए पूरी साजिश पर से पर्दा उठाते हुए , हत्या करवाने में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया , दरसल पंचायत मित्र राजीव मौर्या की हत्या एक साजिश के तहत ही करायी गयी थी , लेकिन हत्याकांड में परिजनों की ओर से नामजद किये गए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगो की जगह इस हत्या की साजिश का तानाबाना एक ग्राम प्रधान के द्वारा बुना गया था , ग्राम प्रधान ने अपने साथियो के साथ मिलकर पंचायत मित्र की हत्या करवाई थी, पूरा मामला बीते 05 जून की है जब पंचायत मित्र राजीव मौर्य अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे तो बोलेरो से टक्कर मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी , जिसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी , पंचायत मित्र के परिजनों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगो पर हत्या करवाने को लेकर थाना लालगंज में तहरीर दिया , पूरे मामले में काफी दोनो तरफ से काफी हल्ला गुल्ला मचा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहा लालगंज थाने का घेराव किया, तो वही मौर्य समाज ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था कि सरकार के दबाव में कोई कार्यवाही नही हो रही , लेकिन पुलिस षडयंत्रकारियो तक पहुंचने में अपने काम मे लगी रही, आज अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए, षड्यंत करता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर मीडिया सामने पेश कर बताया कि थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लालगंज क्षेत्र की घटना में 1.रामनरेश मौर्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी मड़वा नेवादा, कोठी थाना लालगंज, 2.दिनेश मौर्या पुत्र बेचु प्रसाद मौर्या, 3.शिवकुमार पुत्र श्यामनारायण, 4.संतोष कुमार मौर्या पुत्र सत्यानारायण मौर्या, 5.सतीश मौर्या उर्फ मौर्या पुत्र रामआसरे मौर्या निवासी रामगढ़ थाना बलुआ जनपद चन्दौली को और घटना में इस्तेमाल चार पहिया बोलोरो पिकअप UP 63 BT 0364 व महिन्द्रा टीयूवी UP 63 AE 1519 बरामद कर किया गया , पूछताछ में बताया गया कि जहां राजीव कुमार मौर्या (मृतक) द्वारा ग्राम प्रधान रामनरेश मौर्या के मनरेगा योजना में किये जा रहे अनैतिक कार्यों में विरोध व हस्तक्षेप किया करते थे, ग्राम प्रधान से इसी बात को लेकर पूर्व में वाद-विवाद , गाली-गलौज व मारपीट भी हो चुकी थी , ग्राम सभा से अवैध कमाई नही होने की वजह से से ग्राम प्रधान रामनरेश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर राजीव कुमार मौर्या (मृतक) की चार पहिया वाहन से दुर्घटना कर हत्या कर दी गयी ,