मिर्ज़ापुर लालगंज छेत्र में तेंदुआ ने कई ग्रामीणों पर पंजे से किया हमला रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज छेत्र के एक गांव में भटक कर आये तेंदुआ ने कई ग्रामीणों को पंजा मार घायल कर दिया , सूचना मिलने पर पहुची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया , लेकिन खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ा नही गया था , लालगंज क्षेत्र के दीवानपुर गांव में बुजुर्ग सहित कई लोगो पर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है , तेंदुए के हमले से किसी के पीठ पर जख्म तो किसी के पैर पर तो किसी के सर पर जख्म हो गए है , ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के हमले की सूचना पर वन रेंज अधिकारी ड्रमंडगंज मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया , जगह जगह काफी खोजबीन हो रहा था कि तेंदुए ने फिर से ग्रामीणों को दौड़ा लिया , रेंजर ने हवाई फायरिंग की तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया , तेंदुए के हमले से घायल खन्नू अली उम्र 60 वर्ष ने बताया कि जब तालाब पर पहुंचे तो झाड़ी में छिपकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया , चीख-पुकार सुनकर मौके पर अन्य लोग डंडा लेकर तेंदुए से भिड़ गये , ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ भागकर झाड़ियों में छिप गया , सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से तेंदुए की खोजबीन कर रही है ,