मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की एडिटेड वीडियो को प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र का रहने वाला युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एडिटेड वीडियो क्लिप को प्रसारित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस ने युवक को आम जनमानस की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सामप्रदायिकता एवं अराजकता फैलाने के सम्बन्ध में मिली तहरीर के आधार पर धारा 153, 505 (2) भादवि पंजीकृत कर इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया है , बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट्फार्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एडिटेड वीडियो क्लिप को आरोपी मेराज अहमद पुत्र मदार अहमद निवासी कस्बा लालगंज थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया है , अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ,