मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया जो फर्जी दस्तावेज तैयार करके उस पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो को अपने ठगी का शिकार बनाता था , और उनसे नौकरी के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लिया करता था , पुलिस जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब थाना लालगंज पर दिनांकः 04.07.2022 को राजेन्द्र प्रसाद द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी , तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से धारा 419, 420, 406, 323, 504, 506 मामले के आरोपी चौथा अभियुक्त टोनी तिवारी पुत्र महेश तिवारी निवासी ग्राम आही थाना कछवां को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया , कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा दिया ,