मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में 8 मई को मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अधिकारी निरीक्षण करने पहुचे
मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा गठबंधन अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में 8 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुचे , आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा तमाम सुरक्षा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ थाना लालगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री के उड़न खटोला के लिए हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुचे , अधिकारियों ने हेलीपैड व रूट व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया , इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकान्त प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज, क्षेत्राधिकारी लालगंज सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे ,