मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में स्कूटी सवार दो तस्कर लाखो रुपये मूल्य के अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में आज अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार थाना लालगंज क्षेत्र के बेलन नदी कोराव मोड़ के पास से स्कूटी सवार दो तस्करो को दो लाख रुपये मूल्य के अवैध गांजा के साथ दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार गांजा तस्कर 1. मानिक चन्द पुत्र लालजी सिंह व 2. कलीम पुत्र महबूब निवासीगण कोसखार कलां थाना कोराव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है , इन दोनों के कब्जे से प्लास्टिक के बोरे में पैकेटो में भरकर रखा हुआ कुल 10.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ है , जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताया ग6आ , लालगंज पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो को जेल भेजा, गांजा तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी संख्या UP70FC 3665 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया ,