मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई पंचायत मित्र की मौत में गाड़ी सहित ड्राइवर गिरफ्तार घटना में नही निकला भाजपा नेता का हाथ
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में विगत दिनों सड़क दुर्घटना में पंचायत मित्र राजीव मौर्य की मौत के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी सहित कई अन्य लोगो पर पंचायत मित्र राजीव मौर्य के परिजनों द्वारा षड्यंत्र के तहत हत्या करने के संदर्भ में थाना लालगंज में तहरीर दिया था, पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी सहित कई अन्य लोगो पर मामला दर्ज कर लिया था , जिसको लेकर लामबंद भाजपाइयों द्वारा थाने का घेराव किया गया था, पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए, एक्सिडेंट करने वाली गाड़ी सहित उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो , सूत्र बताते है कि घटना में किसी भी तरह से भाजपा नेता का हाथ नही निकला है, ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा लगातार पुछताछ किया जा रहा है , भाजपा नेता बालेंदुमणि त्रिपाठी को आपसी विवाद में फर्जी ढंग से फसाने की साजिश रची गयी थी , पूरे मामले में पुलिस जल्द ही मीडिया के सामने सड़क दुर्घटना का खुलासा करेंगी , लालगंज थाना क्षेत्र के पतलुखी में अज्ञात वाहन की टक्कर से पंचायत मित्र राजीव मौर्य की मौत हो गयी थी , परिजनों की तहरीर पर मामले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालेंदु मणि त्रिपाठी सहित चार अन्य लोगों के विरूद्ध तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था ,