मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा तीन श्रद्धालु सहित चार की मौत, तीन की हालत गम्भीर
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र रीवा वाराणसी मार्ग पर ग्राम तुलसी किसान ढाबा के पास बीती रात करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसे में तेलंगाना से वाराणसी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए, अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जा घुसी, इस दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालु सहित चार लोगों की मौत हो गयी, तो वही तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनकी हालत को गम्भीर देखते हुए सभी घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम तुलसी किसान ढाबा के पास बीती रात्रि करीब 10 बजे की घटना है, अर्टिगा कार संख्याः TS15FS-7588 ने मोटरसाइकिल संख्याः UP65BN-9660 से टकरा कर कार अनियत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से अंदर जा घुसी, दर्दनाक घटना में चार लोगो की मौत हो गयी, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह द्वारा बताया गया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही लालंगज पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी लालगंज भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा कार सवार 02 व्यक्तियों 1-वेंकट रेड्डी पुत्र चंद्र रेड्डी उम्र करीब-40 वर्ष व 2- माल रेड्डी पुत्र बुम रेडी निवासी जीराबाद थाना व जिला शानदार रेड्डी तेलंगाना को मृत घोषित कर दिया गया, चिकित्सको द्वारा अन्य घायलों को जिला अस्पताल मिर्ज़ापुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान कार सवार एक महिला- चिट्ठी पत्नी बैंक्विट राम रेड्डी उम्र करीब- 35 वर्ष व मोटरसाइकिल सवार पुत्र रवि शंकर राजभर उम्र करीब- 20 वर्ष निवासी पलिया शंभूपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी की मृत्यु हो गयी, उक्त दुर्घटना में कुल 04 लोगों की मृत्यु हो गयी है व अन्य 03 घायलों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया,