मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में कल बुलडोजर बाबा का उतरेगा उड़न खटोला सभा को करेंगे संबोधित
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला उतरेगा , लालगंज के बापू उपरौध इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा गठबंधन अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे , जानकारी के अनुसार कल यानी 8 मई को 13:35 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला उतरेगा , मुख्यमंत्री का लालगंज में पूरा कार्यक्रम लगभग 45 मिनट का होगा , जिला प्रशासन द्वारा हेलिकॉप्टर उतरने के हेलीपैड वगैरह का निर्माण कार्य को पूरा करा लिया गया है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छानबे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर लालगंज में जनसभा कर भाजपा गठबंधन अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल को जिताने की अपील करेंगे ,