मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा चालक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास आज भोर लगभग 05:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार मिर्ज़ापुर की तरफ से मध्य प्रदेश रीवा की ओर जा रही डम्पर ट्रक संख्याः UP63-BT2629 थाना लालगंज क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास तेज रफ्तार होने की वजह से अनियन्त्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल के नीचे चली गयी , जिसमे ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने चालक दिनेश कुमार पुत्र नर्मदा प्रसाद निवासी कैलाशपुर जिला रीवा मध्य-प्रदेश को घायल अवस्था में लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना भेज आगे की कानूनी पुलिस द्वारा की गई ,