मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र के कलवारी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर दो की मौत एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के कलवारी रोड कोलकम के पास आज तेज रफ्तार एक ट्रक ने स्कूटी सवार बाप, बेटा, व बेटी को जोरदार टक्कर मार दिया, इस दुर्घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गयी, तो वही स्कूटी पर सवार 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना लालगंज थाना क्षेत्र के कलवारी रोड कोलकम के पास एक स्कूटी पर सवार पिता शिवराम 55 वर्ष, पुत्र मनजीत 20 वर्ष, और पुत्री रनिया 12 वर्ष किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने साढू के यह जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे थे, कलवारी रोड कोलकम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार रौंदते हुए भाग निकला , हादसे में शिवराम 55 वर्ष, और उनके पुत्र मनजीत 20 वर्ष की मौत हो गयी , जबकि बेटी रनिया 12 वर्ष बुरी तरह से घायल है, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया , नाराज ग्रामीणों ने लालगंज कलवारी मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया था , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज एवं सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने लोगों को समझा बुझाकर सड़को से जाम को खाली कराया , पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर दोनों मृत्यको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ,