मिर्ज़ापुर लायंस क्लब के 51वां स्थापना समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री व का मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल
मिर्ज़ापुर लायंस क्लब के 51वां स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम बीती रात नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व का मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, आयोजित कार्यक्रम विधायक जी ने दीप प्रज्वलित करते ही कार्यक्रम शुरु हुआ , विधायक जी के कार्यक्रम में पहुचने पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया, लायंस क्लब मिर्ज़ापुर के 51वां स्थापना समारोह कार्यक्रम में बच्चो द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया गया , कार्यक्रम में लायंस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं उनके सदस्यो की शपथ ग्रहण कराया गया , उसके बाद विधायक जी ने गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन एवं संस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने वाली बच्चियो को पुरस्कार वितरण किया गया , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व का मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा बताया कि लायंस क्लब संगठन सामाजिक क्षेत्र मे कई बड़े बड़े काम किया करता है, जिसमे ब्लड डोनेट, गरीबो को कंबल वितरण, राशन वितरण, गरीबो बेटियों की सामूहिक विवाह एवं शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य कार्यक्रम बड़े स्तर पर संगठन द्वारा किया जाता है ,