मिर्ज़ापुर रोपवे आपात स्थिति में बचाव के लिए NDRF टीम ने बच्चों संग किया माक अभ्यास
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल के अष्टभुजा कालीखोह रोपवे पर किसी प्रकार की आपात स्थिति होने पर बचाव व रोकथाम के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण , एन0डी0आर0एफ0 , स्वास्थ्य विभाग , स्काऊट एंड गाइड के स्वयंसेवक सहित अन्य हितधारकों ने आज अष्टभुजा कालीखोह स्थित रोपवे पर संयुक्त माक अभ्यास किया , इस माक अभ्यास कि भूमिका राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त मार्गदर्शन के क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , एन0डी0आर0एफ0-11 बटालियन उप-महानिरक्षक मनोज कुमार शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शिव प्रताप शुक्ल द्वारा तैयार किया गया , उप कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान की अगुवाई में एन0डी0आर0एफ0 टीम ने इस संयुक्त माक अभ्यास में भाग लिया , यह पूरा माक अभ्यास को इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत किया गया , जिससे आपसी समन्वय और तैयारियों का परीक्षण तथा सभी विभागों को इस प्रकार के आपात के दौरान अपनी-अपनी भूमिका निभाने के बारे में पता चला और आपदा के प्रभाव को कम करने की संभावना पर ध्यान दिया , माक अभ्यास में एन0डी0आर0एफ0, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एवं अग्निशमन विभाग द्वारा कुछ ऐसी स्थिति (पटकथा) बनाई गयी कि रोपवे फेल हो जाने के कारण रोपवे ट्राली में कुछ लोग फंस गए हैं एवं रोपवे स्थल पर आग लग गयी है , माक अभ्यास में एन0डी0आर0एफ0 एफ द्वारा रोपवे रेस्क्यू करके प्रभावितों को बचाया गया , एवं अग्निशमन विभाग द्वारा लगी हुई आग पर काबु पाया गया , इस माक एक्सरसाइज में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, प्रेम कुमार पासवान एन0डी0आर0एफ0-11 बटालियन उप कमांडेंट , मुख्य चिकित्साधिकारी राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार सदर अरुण गिरी, क्षेत्राधिकारी सिटी परमानंद कुशवाहा, अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता , स्काऊट एंड गाइड के बच्चे सहित एन0डी0आर0एफ0 टीम के कई लोग मौजूद रहे ,