मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में साइकिल सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के करबला के पास साइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया , दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार रामू पुत्र सरजू उम्र करीब-35 वर्ष लालपुर नवडिहा पचोखरा लालपुर थाना मड़िहान का रहने वाला ग्राम ददरा में अपनी रिश्तेदारी में रहकर मजदूरी का काम किया करता था जो नदिहार बाजार से काम समाप्त कर वापस साइकिल से घर लौट रहा था कि राजगढ़ करबला के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी , सूचना मिलने पर थाना राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,