मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में श्रद्धालुओ की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई दो घायल
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव के पास एक कार सामने से आ रही बस से बचने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी, जिसमे सवार दो श्रद्धालु घायल हो गए, कार सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे, ये सभी प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे, श्रद्धालुओ की कार थाना राजगढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों श्रद्धालुओ को राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा, दोनों श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के लखनपुर खुर्जा गांव के रहने वाले है, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,