मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में पिता ने अपनी बेटी को मोबाइल देखने से मना किया तो बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के चितविश्राम गांव के रहने वाले पिता जय प्रकाश ने अपनी पुत्री को मोबाइल देखने से मना किया तो बेटी ने बीती रात्रि अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया , मिली जानकारी के अनुसार जय प्रकाश की पुत्री कविता बहुत अधिक मोबाइल देखा करती थी , जिसको लेकर अक्सर पिता जय प्रकाश द्वारा उसको मना किया जाता रहा , कल भी बेटी को ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करते देख पिता जय प्रकाश ने अपनी पुत्री कविता को डाट फ़टकार लगाई तो रात को खाना खाने के बाद नाराज होकर वह अपने कमरे में सोने चली गयी , सुबह युवती की माँ जब उसे उठाने गई तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आयी , जिस पर घर के सदस्यों को बुलवाकर दरवाजा तोड़ा गया तो युवती कमरे में पंखा के साहरे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर लटकी हुई थी , जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच कर रही है ,