मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में गैंगेस्टर एक्ट मामले के फरार 15-15 हजार के दो इनामिया सगे भाई गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र से पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले के फरार चल रहे 15-15 हजार के दो इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस के अनुसार दोनों के ऊपर पर थाना राजगढ़ पर धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित मुकदमे दर्ज है, दोनों 15-15 हजार के ईनामियां फरार चल रहे थे, आज अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1. रितेश श्रीवास्तव पुत्र राघवलाल श्रीवास्तव निवासी नदिहार थाना राजगढ़ व 2. शेरू श्रीवास्तव पुत्र राघवलाल श्रीवास्तव निवासी नदिहार थाना राजगढ़ दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया गया ,