मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 13 अक्टूबर को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी , जिसके आधार पर थाना राजगढ़ पर धारा 363 में मामला दर्ज कर आज कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त किशन पुत्र श्रीराम चौहान निवासी अटारी थाना मड़िहान को गिरफ्तार कानूनी कार्यवाही करते हुए पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेज दिया गया ,