मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में आयोजित कुश्ती दंगल मे मड़िहान विधायक पहुंचे बतौर मुख्यातिथि
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम बरगवां में आज कजली महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर पहलवानो के बीच कुश्ती शुरू कराया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अखाड़े में उतरकर दो नामी पहलवानो के बीच जिसमे हाजीपुर के चीनी पहलवान एवं बनारस से मुन्ना पहलवान का हाथ मिलाकर विधायक जी ने कुश्ती कराया , दोनो पहलवानो के बीच कुश्ती पर स्वयम विधायक जी ने 5000 रुपये का इनाम राशि रख्खा जिसमे हाजीपुर के चीनी पहलवान ने अच्छा दाव लगाते हुए बनारस के मुन्ना पहलवान को पटखनी देकर विजेता बन विधायक जी द्वारा इनाम राशि जीत लिया , विधायक जी ने चीनी पहलवान को 5000 रुपये नगद इनाम दिया गया , हम आपको बता दे कि पिछले कई वर्षों से कजरी महोत्सव पर राजगढ़ के ग्राम बरगवां में कुश्ती दंगल का आयोजन होता आ रहा है , आज के आयोजित कुश्ती दंगल में हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक पहलवानो के बीच हो रहे कुश्ती का शोर-शराबा के बीच आनन्द लेते रहे , वैसे भी मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल खुद भी कभी कुश्ती दंगल के पहलवान रहे , इसलिए कुश्ती के हर दांव पेंच को भली भांति जानते है ,