मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के तलरे गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई , तो पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया , घटना राजगढ़ चुनार मार्ग के थाना राजगढ़ क्षेत्र के तलरे गांव के पास की बताई गई है , स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया , मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनो चचेरे भाई सक्तेशगढ़ क्षेत्र के बरहीपर गांव किसी काम से गए थे, वापसअपने घर आते समय राजगढ़ चुनार मार्ग तलरे गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया , जिसमें रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , तो वही सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,