मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार गांव के पास आज ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार रघुवर पटेल पुत्र सियाराम पटेल उम्र करीब-30 वर्ष जो कि थाना राजगढ़ क्षेत्र के गांव भींटी का रहने वाला था , रेलवे लाइन पर करते समय ट्रेन की चपेट में आने से रघुवर पटेल की दर्दनाक मौत हो गयी , सूचना मिलने पर थाना राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,