मिर्ज़ापुर रमईपट्टी तिराहे के पास सड़क पर धंसी मिक्सर गाड़ी काफी मशक्कत के बाद हटाया गया
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के रमईपट्टी तिराहे के पास नगर सड़क पर जा रही मिक्सर गाड़ी अचानक सड़क में धंस गयी , जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए उस रोड पर आवगमन बाधित हो गया , जिसकी जानकारी मिलने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को सड़क से हटवाया गया , दरसल अमृत योजना के तहत नगर क्षेत्र के सड़को को खोदकर सीवर के पाईप लाइन को डाला गया है , उसी क्रम में रमईपट्टी तिराहे पर भी पाईप बिछाने के बाद गढ्ढे को पाटकर ऊपर से गिट्टी डाल दिया गया था लेकिन सड़क को पूरी तरह से नही बनाया गया था , जिसकी वजह से आज अचानक जा रही मिक्सर गाड़ी सड़क में धंस गयी , इस तरह की घटना नगर क्षेत्र के कई सड़को गाड़िया धंस चूकी है ,