मिर्ज़ापुर योगी सेना के इस सिपाही ने तो पार्टी प्रत्याशी के प्रचार प्रसार करने का रोज तोड़ रहे रिकार्ड
मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेना के एक ऐसे सच्चे सिपाही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल है , जो इस समय पूरे मिर्ज़ापुर जनपद के हर प्रत्याशी के प्रचार प्रसार करने का रोज अपने ही रिकार्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बना रहे है , विधायक जी छानबे विधानसभा के उपचुनाव से लेकर अहरौरा नगर पालिका के निकाय चुनाव व मिर्ज़ापुर नगर पालिका निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का रोज अपने ही रिकार्ड को तोड़ नया रिकॉर्ड बना रहे है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान के आदेश पर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र ही नही बल्कि जनपद के हर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है , एक ओर जहा छानबे विधानसभा के उपचुनाव के लिए दर्जनों गांव में पैदल घूमते हुए भाजपा गठबंधन अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए वोट मांग रहे है , तो वही दूसरी तरफ मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद में श्याम सुन्दर केशरी के लिए भी जनसम्पर्क कर रहे , तो वही अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केशरी के लिए गली , मोहल्लों , चौराहों पर पहुचकर नुक्कड़ सभा कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बता रहे है , प्रत्याशी के जितने पर नगर पालिका क्षेत्र में विकास और साफ सफाई का खागा बता रहे है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेना के सिपाही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पार्टी प्रत्याशी के लिए ऐसे प्रचार कर रहे है , जैसे वो स्वंयम चुनाव में प्रत्याशी बनाये गए हो , रोज सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक 12 घंटे जनपद के अलग अलग क्षेत्रो के भाजपा प्रत्याशी के लिए पैदल भ्रमण करने की वजह से मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के पैरों में सूजन आ जा रहा है , मीडिया से बात करते हुए विधायक जी ने कहा कि पार्टी के आदेश से बढ़कर मेरे लिए और कुछ भी नही है , रोज प्रचार से लौटने के बाद गर्म पानी से पैर सिकाई कर पुनः दूसरे दिन के प्रचार के लिए तैयार हो जाता हु , हम माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के सेना के सिपाही है , जो थकते नही और रुकते नही , आज उसी क्रम में मड़िहान विधायक ने मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी के लिए बथुआ वार्ड में जनसंपर्क किया , तो वही छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए लालगंज क्षेत्र के ग्राम बस्तरा , ग्राम लालपुर , ग्राम खुटहा , ग्राम गलरिया , ग्राम अमहा , जैसे दर्जनों गांव में घर घर जाकर रिंकी कोल के लिए वोट मांगा , वहा से निकल अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा में पहुँचकर नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद भाजपा प्रत्याशी के प्रचार की बागडोर सभालते हुए , सहुआइन का पोखरा वार्ड नम्बर 14 , कजाकपुर वार्ड नम्बर 04 , बड़ी पट्टी कला वार्ड नम्बर 01 जैसे कई वार्डो की गली मुहल्लों में बड़ी संख्या में भाजपा कर्तकर्ताओ के साथ नुक्कड़ सभा करते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा ,