मिर्ज़ापुर यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट हाथ और पैर में लगी चोट
मिर्ज़ापुर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के पति यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जब प्रयागराज से मिर्ज़ापुर के लिए बुधवार दोपहर आ रहे थे तो प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर में उनकी गाड़ी बाइक सवार को बचाने के चक्कर काफिले की गाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मंत्री बाल बाल बच गए , उनके पर और हाथ की अंगुली में चोट आयी है , जिनका इलाज मिर्ज़ापुर जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेन्टर में किया जा रहा है , उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की फार्च्यूनर वाहन में दुर्घटना के समय मंत्री जी सीट बेल्ट नहीं बांधे थे, जिसकी वजह से गाड़ी का एयरबैग नहीं खुला , जानकारी के मुताबिक, मंत्री आशीष पटेल प्रयागराज सर्किट हाउस से मिर्जापुर के लिए आ रहे थे , लेकिन रास्ते में ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया , आशीष पटेल एमएलसी हैं और योगी सरकार 02 में मंत्री हैं , गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया गाड़ी में लगा बंपर टूटकर गिर गया , दुर्घटना के बाद आशीष पटेल को दूसरी कार से मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया , मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉo आर वी कमल ने बताया कि जांच में कोई गंभीर चोट है उनके पैर और हाथ में चोट आयी है ,