मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर मे लगाया झाड़ू अन्य कार्यक्रम में भी किया शिरकत
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतेशगढ़ के अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद परिसर मे झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया, उसके बाद पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने स्वास्थ्य चेकअप भी कराया, सजे बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 356 गोबरदहा,350 सक्तेशगढ़, 359, लालपुर एवं 339, गोल्हनपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत घर घर जाकर साथ ही बुथ पर बैठकर बड़ी संख्या मे लोग को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई , वहा से राजगढ़ में श्री हनुमंत सेवा समिति के तत्वाधान के किसान इंटर कॉलेज के क्रीडा स्थल में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पहुंचकर कथा मे कथावाचक आचार्य पंडित अतुल पांडेय जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रसपान किया ,